फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’

विज्ञापन
मतदाता जागरुकता रैली निकालतीं छात्राएं।
विज्ञापन
शंकरपुर में शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन

फरधान। शंकरपुर न्याय पंचायत के शिक्षकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया।
ब्लॉक बेहजम की न्याय पंचायत शंकरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक, शिक्षिकाएं स्लोगन लिखी पट्टी हाथ में लेकर चल रही थीं। वे नारे लगा रहे थे ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। अबकी बार मतदान, नब्बे प्रतिशत पार। वोट के दिन अगर तुम आराम फरमाओगे तो फिर तुम पांच साल पछताओगे।’
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली में सचेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों ने गांव की गली मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों से मतदान की अपील की। इस मौके पर आरिफ अंसारी, संतोष मिश्रा, विक्रम वर्मा, आदित्य शुक्ल, नागेंद्र मिश्र, विनय शुक्ला, राज किशोर, प्रमोद वर्मा, संजय कुमार, सतीश, देवेंद्र, सुनील, अंजू मिश्र, सुकन्या, प्रज्ञा, नम्रता, प्रियंका सिंह, स्नेहबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता के लिए बालिकाओं ने ली शपथ
पलियाकलां। पलिया के तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
यथार्थ सेवा समिति के संग आयोजित मतदान जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार प्रज्ञा ने महिलाओं को खुद के साथ कम से कम दस और लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अब की बार 90 प्रतिशत पार मतदान के नारे को भी दोहराया। कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, यथार्थ सेवा समिति अध्यक्ष बीना गुप्ता, महामंत्री दीप शिखा गुप्ता, डॉ. दीपिका गुप्ता, रूचि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें