फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी के पास मिली पाइप लाइन में लीकेज

विज्ञापन
पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत करते नगर पालिकाकर्मी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला थरवरनगंज में नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन में गंदा पानी जाने की खबर मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में गया। बुधवार को पालिका कर्मचारियों ने जीजीआईसी के पास पाइप लाइन की लीकेज को ठीक किया। इसके बाद घरों में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रविवार शाम मोहल्ला थरवरनगंज निवासी मुसाहिद हुुसैन के घर में पेयजल पाइपलाइन से एक धागे समान कीड़ा पहुंच गया, जिसका घरवाले सांप का बच्चा होने का दावा करते रहे। मुसाहिद ने इसकी सूचना नगर पालिका को दी, लेकिन अधिशाषी अधिकारी ने कार्यालय आकर दिखाने का जवाब दिया। इस पर अमर उजाला ने मंगलवार को नगर पालिका कर रही गंदे पानी की सप्लाई...लोगों में असंतोष शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर सभासद राशिद पठान ने पालिका लिपिक को अवगत कराया। इस पर पहुंची टीम ने मंगलवार को लीकेज खोजकर बुुधवार को उसकी मरम्मत की। इसके बाद घरों में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। सभासद राशिद पठान ने बताया कि बुधवार को लीकेज ठीक करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें