फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों को अराजक तत्व बताने की बात पर भड़के अधिवक्ता

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
विज्ञापन
विरोध में अधिवक्ताओं ने नहीं किए न्यायिक कार्य
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सचिव के खिलाफ वकीलों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
धौरहरा। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के एक पत्र में अधिवक्ताओं को अराजक तत्व बताने से भड़के वकीलों ने तहसील अधिवक्ता संघ के बैनर तले शुक्रवार को बैठक सचिव के बयान की निंदा करने के बाद एसडीएम धौरहरा को ज्ञापन दिया। विरोध में अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सचिव द्वारा अमर्यादित और अपमान जनक टिप्पणी से सभी अधिवक्तागण आक्रोशित हैं। बैठक में कहा गया कि सचिव के माफी न मांगने पर सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी, शरद अवस्थी, तेजप्रताप सिंह, रामकुमार पांडे, अखिलेश मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, कैलाश नारायन मिश्रा, सुशील कश्यप, रामजी मिश्रा, धर्मेन्द्र मौर्य, मनीष मिश्रा, संदीप शुक्ला, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें