फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेहूं चुराते मकान मालिक ने पकड़ा, जाना पड़ा जेल

Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़वा में एक युवक को मकान मालिक ने दो बोरी गेहूं चोरी करते पकड़ लिया। उसका पुलिस ने चालान कोर्ट भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पचपेड़वा गांव निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के अंदर गेहूं के बोरे लगे हैं। इसमें लगातार कई दिनों से एक दो बोरी चोरी हो रहे थे।
वह कई दिनों से चोर की तलाश में थे। 23 अगस्त की रात वे चोर पकड़ने की नीयत से जाग रहे थे। रात करीब दो बजे गांव के ही सौरभ मिश्र नामक युवक को एक बोरी में गेहूं चोरी करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर रात को ही पुलिस पहुंच गई और युवक को चोरी किए गए गेहूं समेत पकड़कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी सौरभ मिश्रा निवासी पचपेड़वा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से एक बोरी में चोरी किए दस किलो गेहूं और तीन किलो सरसों का तेल बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें