फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमौहरा गांव में दो घरों से लाखों की चोरी

Sun, 01 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
साक्ष्य के लिए फिंगर प्रिंट लेती फॉरेसिक टीम। पुलिस
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं। शनिवार की रात एक गांव में चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद चौकी के गांव जमौहरा में शनिवार की रात चोर छत के रास्ते कमलेश पांडे के घर में घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने सुशील शुक्ला के घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



खेत में मिला खाली बैग
चार दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में संजय मिश्रा के घर से चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। रविवार को चोरी गया जेवर वाला खाली बैग खेत में पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम ने बैग और आसपास से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन




जमौहरा गांव में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीम लगी हुईं हैं। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। शीघ्र ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


-आलोक धीमान, प्रभारी निरीक्षक नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें