फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंतजार करती रह गई दुल्हन, नहीं आई बरात

Sun, 01 Jun 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे पक्ष के लोगों को बुलाया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम लड़की का निकाह होना था। बरातियों के लिए सारा इंतजाम किया गया था। लड़की पक्ष का आरोप है कि शाम तक जब बारात नहीं आई तो परेशान पिता ने दूल्हे के घर जाकर बारात लाने के लिए कहा, लेकिन वे लोग नहीं माने। काफी देर इंतजार के बाद दोबारा दूल्हे के घर पिता पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।
इधर, बरात न आने की सूचना पर परिवार के लोग व रिश्तेदार परेशान हो गए। आखिरकार पिता ने खीरी थाने में दूल्हे और उसके घर वालों के खिलाफ तहरीर दी है। खीरी थाना प्रभारी ने पीड़ित की तहरीर पर दूल्हे के घर वालों को बुलवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें