सह आरोपी अंकित दास, गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राइवर शेखर भारती की जमानत शनिवार को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। पुलिस उन्हें लखनऊ से वापस खीरी लेकर आ गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तिकुनिया बवाल मामले में गिरफ्तार सह आरोपी अंकित दास, गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राइवर शेखर भारती की जमानत शनिवार को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। इससे पहले कल इनकी निशानदेही पर लखनऊ से दो असलहे बरामद हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस तीनों को रात में ही लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी आ गई थी। जहां, आज क्राइम ब्रांच के कार्यालय में उनसे पूछताछ का दौर जारी है। आज इन तीनों की रिमांड का आखिरी दिन है। देर शाम तक इन्हें वापस जिला जेल भेजा जा सकता है।