अचानक हाइवे पर घटित हुई घटना को देख आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी खमरिया भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेन्द्र नाथ वरुण ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लखीमपुर खीरी के खमरिया के थाना ईसानगर क्षेत्र के अदलिसपुर गांव के पास हाइवे पर एक ट्रक ने साइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि साइकिल पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचें राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेज पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुचीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एनएच 730 पर थाना ईसानगर क्षेत्र के मीतमऊ खड़वा निवासी सतनू (40) पुत्र प्यारे लाल अपने बेटे विवेक (9) के साथ बहन रेखा देवी को साइकिल पर लेकर सुबह घर से निकले। सतनू अपनी बहन को उसकी ससुराल कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव बेलवामोती छोड़ने जा रहे थे।
इसी बीच अदलिशपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेजगति ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिसमें सतनु की बहन रेखादेवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सतनु व उसका पुत्र विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हाइवे पर घटित हुई घटना को देख आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी खमरिया भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेन्द्र नाथ वरुण ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर घटना स्थल पर पहुचीं पुलिस ने मृतका व घायलों के परिजन को सूचना देकर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक हुई घटना की जानकारी पाकर सतनू के परिवार समेत गांव में चीख-पुकार मच गई।