फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढ़े में गिरकर दो वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
लिया के सुभाषनगर निवासी मृतक बालक अजर का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के सुभाषनगर मोहल्ले में ईदगाह के पास घर के बाहर खेल रहा एक दो साल का बालक पानी भरे गड्ढ़े में गिर गया। डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की। हालांकि परिजन द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार किए जाने के बाद पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर ईदगाह के पास मोहम्मद शादाब का दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद अजर अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर सामने स्थित पानी भरे एक गड्ढ़े में वह गिर गया। आसपास किसी के मौजूद न होने से उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने उसको पानी से निकाला और चिकित्सकों के यहां लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास, पलिया चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। उधर, बालक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। घटना देर शाम की होने के कारण भारी संख्या में भीड़ का तांता मौके पर लगा रहा। मासूम की मौत से परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें