ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गोला तहसील अंतर्गत हैदराबाद थाना क्षेत्र में भंडारा कराकर वापस जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई, जिससे एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए हैं।
थाना हैदराबाद क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी मोतीलाल चौहान बांकेगंज की बड़ी नहर पुल के पास भंडारा आयोजित करने के बाद वापस जा रहे थे। इस दौरान सहुआपुर के पास हैदराबाद पुलिस जीप के साइड न देने पर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। अकेले गोला सीएचसी में 24 लोगों को भर्ती कराया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है।