फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : सात घंटे तक चली पंचायत के बाद दर्ज हुई किसानों की रिपोर्ट, दो घंटे में क्रॉस हो गई

Tue, 05 Oct 2021 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

टिकैत के पहुंचने से सवा घंटे पहले अफसरों ने केंद्रीय मंत्री के बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा। क्रॉस रिपोर्ट के लिए भाजपा कार्यकर्ता के दोस्त की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट।
 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृत किसानों के शव तिकुनिया मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगने के बाद अफसरों ने पूरी रात किसानों से कई दौर की वार्ता की। मगर रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर बात नहीं बन सकी। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत के पहुंचने की सूचना मिली तो अफसरों ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली। मगर इसके करीब दो घंटे बाद ही मृत भाजपा कार्यकर्ता के दोस्त की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


किसानों ने रविवार शाम करीब सात बजे चारों मृत साथियों के शव महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड के सामने तिकुनिया मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लखीमपुर के डीएम और एसपी किसानों को समझाने में नाकाम रहे तो लखनऊ से आए अफसरों ने कमान संभाली। रात में ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, कमिश्नर और आईजी ने किसानों से कई दौर की वार्ता की। मगर किसान मुकदमे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को भी आरोपी बनाने पर अड़े थे। 

इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है। इसी बीच अफसरों को सूचना मिली कि राकेश टिकैत सोमवार सुबह चार बजे तक तिकुनिया पहुंच जाएंगे। आशंका थी कि उनके आने के बाद माहौल और बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


लिहाजा अफसरों ने किसान दलविंदर के भाई की ओर से केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या, गैर इरादतन हत्या, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रात दो बजकर 53 मिनट पर मुकदमा दर्ज कर लिया। किसानों का कहना है कि इस तहरीर में केंद्रीय मंत्री के भड़काऊ भाषण का जिक्र किया गया था लेकिन उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया।

किसानों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के करीब दो घंटे बाद इस मामले में भाजपा के मृत बूथ अध्यक्ष लखीमपुर खीरी निवासी शुभम मिश्रा के मित्र सुमित जायसवाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ भी हत्या, बलवा और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। मगर इस दूसरी रिपोर्ट को पुलिस रात तक लोगों से छिपाए रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें