फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो को मिलीं 12 नई बसें, रुटों पर चार बसों की दौड़ शुरू

Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक योगेश वर्मा व एआरएम गीता सिंह। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो को वर्षों बाद परिवहन निगम की 12 रोडवेज बसें मिली हैं। सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर चार बसों को विभिन्न मार्गों पर रवाना किया गया। डिपो से अभी तक अनुबंधित ही संचालित थीं। सुविधाएं बढ़ने के साथ ही कई नए मार्गों पर बसों के संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो परिसर में दोपहर 12 बजे एआरएम गीता सिंह ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। विधायक योगेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। निगम की जो रोडवेज बसें मिली हैं, वह लखीमपुर से लखनऊ वाया दुधवा, पलिया, लखीमपुर से दिल्ली वाया शाहजहांपुर और लखीमपुर से दिल्ली वाया पलिया, खुटार बंडा व बीसलपुर आदि मार्गों पर संचालित की जाएंगी।
डिपो के पास अभी तक 83 अनुबंधित बसें हैं, जिनके मार्ग पहले से ही निर्धारित हैं। अनुबंधित बसें होने के चलते कभी-कभी मोटर मालिक मनमानी करते हैं, लेकिन अब निगम की बसें मिलने राहत मिलेगी। निगम की जो बसें हैं, वह 52 सीटर है। बस रवानगी के दौरान डिपो के केंद्र प्रभारी आशीष कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें