फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Thu, 05 Feb 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान में अंडर-16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला लखीमपुर क्रिकेट अकादमी और रॉयल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर रॉयल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 118 रन पर सिमट गई। एरिन ने 31 और धर्मवीर ने 22 रन बनाए। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रांजल सिंह और हर्षित ने चार-चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। हर्षित ने 27, प्रांजल ने 24, तनय ने 21 और अंशुमन ने 18 रन नाबाद बनाए। रॉयल अकादमी की ओर से धर्मवीर ने तीन विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह सहित अभिषेक शुक्ला, अनुपम त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, पारिजात त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, रचना शुक्ला, रामजी कश्यप, विशाल वर्मा, मालिक इरफान, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव और रवि शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें