फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंडर-17 क्रिकेट में नेशनल चैंपियन बने कुमार विशेष

Thu, 08 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीम के साथ कुमार विशेष। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
निघासन। दुधवा बफर जोन के अयोध्यापुरवा गांव से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले कुमार विशेष अब राष्ट्रीय चैंपियन टीम का हिस्सा बन गए हैं। कुमार ने उत्तर प्रदेश की अंडर-17 टीम के साथ राष्ट्रीय खिताब जीता। फाइनल में यूपी ने नॉर्थ जोन को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

बचपन से क्रिकेट के शौकीन कुमार ने गांव में सीमित संसाधनों के बावजूद अभ्यास जारी रखा। कक्षा आठ के बाद उन्होंने लखनऊ के काल्विन तालुकेदार कॉलेज में प्रवेश लिया। यहां पढ़ाई के साथ उन्हें क्रिकेट प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिला। सीआईएससीई बोर्ड की जोनल और रीजनल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के बाद उनका चयन अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी ने ग्रुप चरण में मध्य प्रदेश और पूर्व चैंपियन केरल को हराया। क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की संयुक्त टीम और सेमीफाइनल में मेजबान महाराष्ट्र को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नॉर्थ जोन को हराकर यूपी टीम ने खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें