फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में किसानों की मदद करेंगे पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गन्ना पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना किसानों को आनलाइन घोषणा पत्र भरना जरूरी है, जिसके बिना किसानों का सट्टा संचालित नहीं किया जाएगा। लिहाजा जो किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भर पाए, उनके घोषणा पत्र भरवाने में गन्ना पर्यवेक्षक मदद करेंगे। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना विकास विभाग डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयास कर रहा है, जिसके तहत पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना किसानों के घोषणा पत्र आनलाइन भरे जाने की सुविधा ईआरपी वेबसाइट इंक्वायरी डॉट केनयूूपी डॉट इन पर उपलब्ध कराई गई है।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण भौतिक रूप से गन्ना किसानों के घोषणा पत्रों को भरे जाने में दिक्कत आ रहीं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पोर्टल पर संशोधन का विकल्प दिया गया है। किसान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद भरे गए घोषणा पत्र को देखकर संतुष्ट होने के बाद सबमिट कर सकता है, जिसके लिए आप्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के दौरान गन्ना पर्यवेक्षक अपने सर्किल के गन्ना किसानों के घोषणा पत्र भरने में हर संभव मदद करेंगे। यदि किसी कारणवश ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के दौरान कोई गन्ना किसान घोषणा पत्र भरने से वंचित रह जाता है, तो समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के समय सर्किलवार घोषणा पत्र भरने की व्यवस्था भी समिति द्वारा अलग से स्टाल लगाकर सुनिश्चित कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें