फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भीरा में पुलिस को ज्ञापन देते किसान नेता। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले भर में किसान नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। किसान संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा और कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की। वहीं, रालोद ने गन्ना मूल्य निर्धारित करने व गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, गोला और पलिया में भी किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व तहसीलदार को दिए।
विज्ञापन

-
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू गांव शाहनगर पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं, इनसे किसानों का नुकसान होगा। उन्होंने कृषि उपज का उचित मूल्य, गन्ने का समय से भुगतान कराने की भी मांग की। संवाद
-
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट के जिलाध्यक्ष हेमसिंह यादव ने सीओ की मौजूदगी में एसडीएम को दिए ज्ञापन में एसोशियल एक्ट 1955 को वापस कराने, कांट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट और उपज व्यापार संवर्द्धन वापस कराने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराने, बिजली के बढ़े दाम वापस लेने और चीनी मिलों पर बकाया गन्ने का भुगतान की मांग की। इस मौके पर अजीत सिंह, कुलदीप कुमार, शिवसरन सिंह, रोहत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
भाकियू अंबावता गुट
ममरी। शनिवार को सेखवापुर गांव पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव व सीओ आरके वर्मा को भाकियू अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने, किसानों के उपयोग में आने वाली रासायनिक खाद, बीज, डीजल की कीमत में कमी लाने, किसान और सरकारी कर्मचारियों को समान दर्जा दिलाने और किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग की है।
-
पूर्व विधायक के पुत्र को पलिया से पहले रोककर लिया ज्ञापन
महंगापुर। किसानों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक के पुत्र एवं प्रसपा से जुड़े संजीव कुमार मिश्र को पुलिस ने पलिया से पहले ही रोककर उनसे ज्ञापन लिया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वह कार्यकर्ताओं के साथ वापस लौट गए।
त्रिकोलिया गांव निवासी दिवंगत पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र मुन्ना के पुत्र व प्रसपा से जुड़े संजीव कुमार मिश्र अपने कई साथियों के साथ पलिया तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने आ रहे थे, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक लगने पर उन्हें पलिया से पांच किलोमीटर पहले व संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा मंदिर के पास रोक लिया गया। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने समेत कई मांगों की बात कही गई। एक माह के अंदर मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान रविंद्र कुमार, इरशाद, सतेंद्र कुमार, असलम आदि शामिल रहे। संवाद
-
गुलरिया में मुस्तैद रही पुलिस
गुलरिया। भीरा कोतवाली निरीक्षक अजय राय, सीओ अजय कुमार के साथ लगातार पैदल मार्च करते रहे। बिजुआ में किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपे हैं। ज्ञापन में तीनों कृषि कानून कृषक उपज व्यापार, वाणिज्य अधिनियम 2020 (2) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान समझौता अधिनियम (3) आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम को समाप्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें