फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीवासियों को दिनभर नहीं मिल पाई बिजली

Wed, 04 Nov 2015 11:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े खीरी टाउन की वीसीवी बुधवार को करीब 11 बजे फुंक गई। जिससे कस्बे की आधी आबादी को दिनभर बिजली-पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। बिजलीकर्मी कई घंटे तक वीसीवी में आई फाल्ट नहीं तलाश कर पाए। बिजलीकर्मियों की लापरवाही से खीरी कस्बे के लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव निपटने के बाद से ही बिजली की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को सीतापुर में 132 केवीए बिजली लाइन का जंफर उड़ने के कारण शहर और उससे सटे कस्बों की बिजली दोपहर 12 बजे से लेकर शाम छह बजे तक गायब रही थी। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह बुधवार को खीरी कस्बे की आधी आबादी को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। बता दें कि खीरी कस्बे के पास बिजली उपकेंद्र बना है। लेकिन कस्बे का आधा हिस्सा ही वहां के उपकेंद्र से जुड़ा है।
आधा हिस्सा नई बस्ती से जुड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि दोपहर करीब 11 बजे वीसीवी में अचानक फाल्ट आ गई, जिससे खीरी फीडर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि वीसीवी का क्वायल खराब हो गया था, जिससे बिजली सप्लाई में दिक्कत आई। उपकेंद्र में आई फाल्ट के दुरुस्त होने और बिजली सप्लाई बहाल होने की जानकारी के लिए लोगों ने संबंधित बिजली अधिकारियों को कई बार फोन भी किया, लेकिन उन्होंने फोन तक उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें