इस बार चुनी गई जिला पंचायत पिछली पंचायत से ज्यादा जवान है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में अधिकतर नए चेहरे हैं और कम उम्र के हैं। ईसानगर ब्लाक की अनीता सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी उम्र महज 22 साल है। जबकि बेहजम तृतीय क्षेत्र से चुने गए बंशीधर राज सबसे उम्रदराज हैं। उनकी आयु 81 वर्ष है। उम्रदराज होने के साथ बंशीधर राज सबसे अनुभवी सदस्य हैं।
नवनिर्वाचित 72 जिला पंचायत सदस्यों में से 33 सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। 17 सदस्य 41 साल से 50 साल के बीच है जबकि 12 सदस्यों की आयु 51 से 60 वर्ष के बीच है। जिला पंचायत सदस्यों में से पांच सदस्य 25 वर्ष या उससे कम आयु के हैं। 11 सदस्यों की उम्र 26 से 30 साल के बीच, नौ सदस्य 31 से 35 साल के बीच और आठ सदस्य 36 से 40 साल के बीच के की उम्र के हैं। 61 से 70 साल की आयु के सिर्फ तीन सदस्य हैं उनमें भी दो महिलाएं हैं।
कम्र उम्र सदस्यों में महिलाओं की संख्या ज्यादा
नवनिर्वाचित जिला पंचायत में कुल 34 महिला सदस्य चुनी गई हैं। इनमें से 20 महिलाएं 40 साल से कम उम्र की हैं। गौरतलब यह है कि 25 वर्ष से कम आयु की पांचों सदस्य महिला हैं। 40 से 45 साल की महिला सदस्यों की संख्या छह, 50 वर्ष की एक, 50 से 55 वर्ष के बीच दो, 55 से 60 के बीच की दो, 60 से 65 साल के बीच दो और 70 साल की एक महिला सदस्य हैं।
उम्र अनुसार जिला पंचायत सदस्यों की संख्या
25 वर्ष तक.........................05
26 से 30 वर्ष तक 11
31 से 35 वर्ष तक 09
36 से 40 वर्ष तक 08
41 से 50 वर्ष तक 17
51 से 60 वर्ष तक 12
61 से 70 साल 03
70 से अधिक 01
कुल सदस्य........................72
उम्र के अनुसार महिला सदस्यों की संख्या
25 वर्ष तक 05
26 वर्ष से 30 वर्ष तक 07
31 वर्ष से 35 वर्ष तक 04
36 वर्ष से 40 वर्ष तक 04
41 वर्ष से 45 वर्ष तक 06
46 वर्ष से 50 वर्ष तक 01
51 वर्ष से 55 वर्ष तक 02
56 वर्ष से 60 वर्ष तक 02
61 वर्ष 70 वर्ष तक 03
कुल महिला सदस्य..............34