फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः तिकुनिया में बनेगा शहीद स्थल, देश भर में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां

विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पूनम पांडे, सोनिया मान और अन्य।
विज्ञापन

शिरोमणि सिख गुरुद्वारा की ओर से मंच से किया गया एलान
विज्ञापन

दिल्ली के 750 शहीदों में शामिल होंगे तिकुनिया के मृत किसान

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों की याद में वहां पर शहीद स्थल बनाया जाएगा और उनकी अस्थियां पूरे देश में विसर्जित की जाएंगी। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे डॉ. दर्शन पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली के शिरोमणि सिख गुरुद्वारा की कमेटी के लोग भी अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे हैं। उन लोगों ने कहा है कि वे तिकुनिया में जमीन खरीदकर इन सभी मृत किसानों की याद में शहीद स्थल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहीदों की अस्थियां पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित की जाएंगी। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अब तक करीब 750 किसान शहीद हो चुके हैं। तिकुनिया के शहीद किसानों के नाम भी उसी सूची में शामिल किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत पर गर्व कर सके।

लोगों को सौंपे गए अस्थि कलश

कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों अस्थि कलश भी मौजूद थे। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग शहीद किसानों के अस्थि कलश अपने साथ लेकर जाएं और उन्हें पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित करें। अगर कुछ स्थानों से किसान नहीं आए हैं तो मोर्चा निर्णय लेकर उन जिलों में विसर्जन कराएगा।

, , , ,

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में श्रद्धांजलि सभा में पहुचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंक?

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें