लखीमपुर खीरी। शासन ने मार्च कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें खीरी को ऑलओवर सातवां नंबर मिला है, जबकि राजस्व आठवां व विकास की रैंक पांचवें स्थान पर है। सीएम डैशबोर्ड कि रैंक में प्रदेश में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर है, जबकि खीरी सातवें नंबर पर है।
फरवरी की रैंकिंग में जिला चौथे स्थान पर था। राजस्व व विकास दोनों में छठा स्थान मिला था। मार्च में विकास में सुधार हुआ है, जबकि राजस्व की रैंकिंग एक पायदान आगे खिसक गई है। सरकार से चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट विभाग सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज करते हैं। इसी के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि लगातार निगरानी से प्रगति में सुधार हुआ है। जिन विभागों की योजनाओं की प्रगति कुछ कम रह गई है उनकी समीक्षा की जाएगी जिससे अप्रैल में सुधार हो सके।