फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नेपाल सीमा से वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

Fri, 10 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां/गौरीफंटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को चंदनचौकी आगमन को लेकर पलिया और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। सीएम के दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार परिहार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से शनिवार सुबह छह बजे से ही नेपाल से पलिया की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। सीमा पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर बसों का संचालन भी अस्थायी रूप से ठप रहेगा।
डिगनिया से बनकटी होकर चंदनचौकी जाने वाले रास्ते पर आम यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पलिया से दुधवा होते हुए चंदनचौकी की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी रोका जाएगा, हालांकि जनसभा में शामिल होने जा रहे लोगों की कारों और दोपहिया वाहनों को जाने की पूरी छूट दी जाएगी। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वापस रवाना होने के बाद सभी यातायात प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की निगरानी के लिए तीन अपर पुलिस अधीक्षक, नौ पुलिस क्षेत्राधिकारी, 40 प्रभारी निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 250 सिपाही, 100 महिला सिपाही और पीएसी की दो कंपनियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें