काव्या गुप्ता को उपहार देते पूर्व सांसद रविपकाश वर्मा। स्रोत: आयोजक
अलीगंज। डीडी जी स्मारक विद्यालय अलीगंज की छात्रा काव्या गुप्ता का चयन ‘क्वांटम युग का आरंभ संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर हाेने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है।
काव्या की इस सफलता के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों सहित पूरे विद्यालय में खुशी है। विद्यालय की तरफ से काव्या को पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और युवा मस्तिष्क को क्वांटम युग की अपार संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार वर्मा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। संवाद