उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती गिर गए। इससे महिला घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान घायल की मौत हो गई।
उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव मोहदियापुर निवासी जगरूप की बेटी प्रियंका ने शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में बेटे को जन्म दिया था। जगरूप अपनी पत्नी सोमवती के साथ बच्चे को देखने के लिए साइकिल से गए थे। वापसी के दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सोमवती सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से उनकी जान नहीं बच सकी। चालक बाइक छोड़कर भाग गया। संवाद