फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंदरों के हमले में छत से गिरा युवक, दोनों पैर में फ्रैक्चर

Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। बंदरों के हमले में बृहस्पतिवार को एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। छत से गिरने से उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।दूसरी तरफ बंदरों को पकड़ने के लिए टीम के शनिवार को पहुंचने का दावा नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया है।
विज्ञापन

बंदरों के हमले में इस माह दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। 19 जुलाई को मोहल्ला रामलीला निवासी विपिन तिवारी पर बंदरों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। हमले में उनके चेहरे की कोई नस कट जाने की वजह से बमुश्किल रक्तस्राव बंद हो सका था।
हफ्ते भर के भीतर ही बंदरों ने दूसरा हमला कर दिया। बृहस्पतिवार को मोहल्ला पंचायत निवासी संदीप छत पर खड़े थे। उसी समय अचानक आए बंदरों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गया। इससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। उनका इलाज चल रहा है। बंदरों के आतंक के चलते भीषण गर्मी में भी लोगों ने घर की छतों पर सोना और कपड़े सुखाना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का टेंडर हो चुका है। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम आ रही है। टीम को एक हजार बंदर पकड़ने का लक्ष्य दिया गया है। टीम शनिवार को मैलानी पहुंच जाएगी।
-
बंदरों से निजात दिलाने की मांग

अमीरनगर। कस्बे के बाजार मोहल्ले में बंदरों की संख्या बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। औलिया मस्जिद जाने वाले नमाजियों पर बंदरों का झुंड हमलावर हो जाता है। इसके अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी बंदर हमलावर हो जाते हैं। यही हाल क्षेत्र के बस्तौली, कुंभी, परसपुर गांव का है। यहां पर लोग बंदरों से परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें