फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कालाआम पीएचसी प्रभारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sun, 05 Oct 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डॉ. विनोद कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
फरधान (खीरी)। सीएचसी फरधान की पीएचसी कालाआम के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वे पांच वर्ष से यहां तैनात थे। उन्होंने शुक्रवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्हें स्टाफ के लोग ओयल जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान डॉ. विनोद की मौत हो गई।
सीएचसी फरनान के अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि डॉ. विनोद गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने जहर क्यों खाया, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वे पीएचसी में बने आवास में रहते थे। लखनऊ में पोस्टमाॅर्टम होने के बाद उनका शव लेकर परिजन गृह जिला गाजीपुर चले गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने बताया कि डाॅ. विनोद कुमार कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से केजीएमययू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें