फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
गोला के जेके कन्या डिग्री कॉलेज में पुरस्कृत विजेता।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने उपहार देकर स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें काजल को मिस फ्रेशर चुना गया। कॉलेज में टंग- ट्विस्टर, सुई-धागा, कप-पिरामिड आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली काजल को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। अनम खान को मिस ब्यूटीफुल, अदिति राजपूत को मिस चार्मिंग, रूबी को मिस फैशन आइकॉन, शिवानी गौतम को मिस डीसेंट चुना गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश, प्रबंधक जया अग्निहोत्री ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया। संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमैला ने किया। इस मौके पर डॉ. आदर्श दीक्षित, वर्तिका सिंह, दुर्गा भारद्वाज, सविता यादव, अरुण दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित, मनीष अवस्थी, अंकुश दीक्षित, पल्लवी, निहारिका, सौम्या, प्रियांशी, इला, पारुल, लायबा, अंशिका, वंशिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें