कबड्डी में अपना अपना दमखम दिखातीं खिलाड़ी। संवाद
निघासन। सिंगहा खुर्द में शुक्रवार को वामन द्वादशी के उपलक्ष्य में नवयुवक समाज सेवा एवं वामन द्वादशी महोत्सव समिति की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि अंशुल दीक्षित ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले दिन 10 लीग और दो क्वार्टर फाइनल समेत 12 मुकाबले खेले गए। मैदान में खिलाड़ियों के दांव-पेच और दमखम पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों की भीड़ मुकाबले देखने पहुंची।
पहले क्वार्टर फाइनल में हनुमंत अकादमी और परगना खैरीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। परगना खैरीगढ़ ने 26-12 से जीत दर्ज की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बालाजी नौरंगाबाद और संपूर्णानगर की टीमें आमने-सामने हुईं। संपूर्णानगर ने 29-8 से मुकाबला अपने नाम किया।
आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।