कबड्डी प्रतियोगिता : निघासन के सिंगहा खुर्द में नवयुवक समाज सेवा एवं वामन द्वादशी महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह आठ बजे।
बैठक : युवराज दत्त महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से।
सेवा शिविर : सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर मैलानी नगर पंचायत कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : सिंगाही कस्बे के शिव मंदिर में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा दोपहर एक बजे से।
शोभायात्रा : निघासन के सिंगहा खुर्द में शोभायात्रा का आयोजन अपराह्न तीन बजे से।
काव्य कुंभ: मोहम्मदी रोड स्थित रॉयल पैलेस में 75 घंटे से अधिक चलने वाला छोटी काशी काव्य कुंभ जारी।