फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुलाई को 24 घंटे  में लगेंगे 12 लाख पौधे 

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
tree - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे में पांच करोड़ पौधरोपण के लिए तारीख तय
विज्ञापन

ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसमें खीरी जिले में कुल 1232250 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पौधे लगाने के लिए जिले में कुल 119 स्थलों का चयन किया गया है। वन विभाग ने पौधरोपण की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पौधे लगाने के लिए गड्ढे पहले ही खोदे जा चुके हैं। अब पौधरोपण के स्थलों पर नर्सरियों से पौधों को पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। 
नोडल अधिकारी डीएफओ संजय विस्वाल ने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग में 72 स्थानों पर कुल 751625 पौधे लगाए जाने हैं। जबकि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के 47 स्थलों पर 480625 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ नार्थ सूरज ने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग की 20 नर्सरियों में 920077 पौधे तैयार हैं। इन पौधों को रोपने वाले स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की 13 नर्सरियों में जरूरत से ज्यादा पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

 
पौधरोपण पर रहेगी प्रशासन की नजर
पौधरोपण कार्यक्रम में पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के  लिए इसकी निगरानी का पूरा इंतजाम किया गया है। जिले में पौधरोपण की निगरानी के लिए सभी सातों तहसीलों के एसडीएम को वरिष्ठ जोनल आफीसर, तहसीलदारों को जोनल आफीसर और 15 बीडीओ को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा प्रत्येक स्थल पर दो ऑडीटर और दो निष्पक्ष गवाह तैनात किए जा रहे हैं। ऑडीटर और निष्पक्ष गवाहों को वन विभाग की ओर से बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

 
पौधरोपण की हर चार घंटे पर होगी रिपोर्टिंग
पौधरोपण की रिपोर्टिंग के लिए वन विभाग ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ऑडीटर और निष्पक्ष गवाह हर चार घंटे पर वरिष्ठ जोनल अधिकारी, जोनल अधिकारी और सेक्टर अधिकारियों के साथ-साथ कंट्रोल रूम को भी रिपोर्ट करेंगे। कंट्रोल रूम से वन विभाग सूचना प्रदेश मुख्यालय को भेजेगा। पौधरोपण अभियान 11 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 12 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगा। 
 
जिले में एक दिन में 1232250 पौधे रोपित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पौधरोपण अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ करने की तैयारी है। 
-संजय विस्वाल, डीएफओ साउथ, नोडल अधिकारी पौधरोपण अभियान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें