फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी

Sun, 14 Dec 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। महंगापुर स्थित टीचर्स काॅलोनी निवासी शिक्षिका हरविंदर कौर के बंद घर में चोरों ने धावा बोलकर अलमारी से लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

वे महंगापुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कार्यरत हैं। वे स्कूल के पीछे बनीं टीचर्स काॅलोनी में स्कूल से मिले आवास में बीते तीन वर्ष से रहती हैं। उनके पति केवल चीमा बाहर रहते हैं। शुक्रवार को स्कूल अवकाश के बाद वह अपने ससुराल प्रतापनगर संपूर्णानगर गई थीं। शनिवार सुबह काॅलोनी के सदस्यों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई। इसके बाद शिक्षिका ने घर आकर देखा तो कमरे में गेट का ताला टूटा था और कमरे के बेड पर कपड़े बिखरे थे और अलमारी खुली थी।
शिक्षिका के मुताबिक, अलमारी में रखीं तीन सोने की चेन, आठ अंगूठी, दो जेंट्स अंगूठी, बड़ी बाली, तीन सेट झुमके, तीन जोड़ी टाॅप्स, एक सेट सोने का, एक जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, दो घड़ी के अलावा 25 से 30 हजार रुपये की नकदी चोर चुरा ले गए। सूचना पर स्कूल के सहायक मैनेजर सर्वजीत सिंह व प्रधानाचार्य संगीता जायसवाल भी शिक्षिका के यहां पहुंचीं और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए आगे की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें