जिला अस्पताल का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आलोक रंजन ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। नियमित, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर अलग-अलग देखकर नाराजगी जताते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया।
अधीक्षक के गैर हाजिर मिलने और आए दिन अवकाश पर रहने के बाबत अपर निदेशक इससे अवगत करना बताया। साथ ही प्रभारी सीएमएस डॉ. सीएस सिंह और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संतोष कुमार मिश्रा को तीसरी लहर को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद