फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवागंज में जेसीबी ने ढहाए अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
अत‌िक्रमण हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
20एलकेएच 23
विज्ञापन

महेवागंज में जेसीबी ने
ढहाए अवैध अतिक्रमण
महेवागंज। सदर एसडीएम राजेश कुमार के निर्देश पर कस्बे में शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। चौकी से लेकर उल्ल नदी पुल तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार श्रीष त्रिपाठी की अगुवाई में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। बुलडोजर चलने से दुकानदारों में खलबली मच गई। कार्रवाई देख लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। दुकानों के आगे पड़ी टीनशेड उतरवाई। पक्का चबूतरा तोड़ दिया गया। पुलिस चौकी से उल्ल नदी पुल तक सैकड़ों टीन शेड, बोर्ड, चबूतरे छज्जे आदि गिरा दिए गए। अभियान के बीच कुछ लोगों ने टीम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इससे पुलिस और दुकानदारों में हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि टीम ने अपना अभियान जारी रखा। इससे पहले बुधवार को बीडीओ फूलबेहड़ प्रीति तिवारी ने अतिक्रमण हटाने की मुनादी करा दी थी। अभियान में नायब तहसीलदार श्रीष त्रिपाठी, लेखपाल सुधीर वर्मा, लेखपाल शिवशांत अवस्थी, चौकी प्रभारी सतीश द्विवेदी, पंचायत सेक्रेटरी अमन सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें