फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीनों से भरी बोलेरो पलटी, तीन मरे, तीन गंभीर रेफर

Tue, 03 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीतापुर रोड पर ओयल चौकी के चिमनी गांव के हुआ हादसा
विज्ञापन

- पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती, बालूडीहा गांव में पसरा मातम
सीतापुर रोड पर खीरी थाना की ओयल चौकी क्षेत्र में चिमनी गांव के पास मंगलवार की अल सुबह करीब पौने चार बजे जलसे (इस्तिमा) से लौट रही जायरीनों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बालूडीह निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को लखनऊ रेफर किया गया हैै। पांच घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैै। हादसे के पीछे चालक को झपकी आना कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बालूडीहा से दर्जन भर लोग बुलेरो से सीतापुर जिले के हरगांव थाने के गांव दतेली में हुए जलसे (इस्तिमा) में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात को जलसे में शामिल होने के बाद अल सुबह सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ओयल चौकी क्षेत्र में चिमनी गांव के पास चालक को झपकी आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास गांवों के लोग भी बचाने के लिए दौड़ पड़े। हादसे में 55 वर्षीय अब्बास, 44 वर्षीय लाल मोहम्मद उर्फ दुन्ना और 54 वर्षीय सज्जाद सभी निवासी बालूडीहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दतेली निवासी चालक नासिर, नसरत, बालूडीहा निवासी इश्तियाक, इलियास, यूनुस, गोलू, छोटे और बकरीदी घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल नासिर, नसरत और इश्तियाक को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाकर खीरी एसओ बृजेंद्र सिंह और ओयल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। हादसे में तीन लोगों के मरने की खबर मिलते ही गांव बालूडीहा में मातम पसर गया और मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें