फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की भीड़ से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हुई ध्वस्त

विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद मिश्राना रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का पेपर छूटते ही शहर के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की भीड़ से जहां नगर की सड़कों पर जाम लग गया, वहीं, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से नगरवासियों से लेकर एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। ऐसे में वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। दो पहिया वाहन तो दूर पैदल भी निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पीईटी का दो पालियों में पेपर हुआ। पहली पाली का पेपर 12 बजे और दूसरी पाली का पेपर शाम पांच बजे समाप्त हुआ। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों की भीड़ से मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। जाम में फंसे शहरवासी ट्रैफिक पुलिस को कोसते नजर आए।
शहर की मिश्राना रोड, मेन रोड, अस्पताल रोड, जीजीआईसी एवं जीआईसी रोड, सीतापुर रोड, रोडवेज बस अड्डा रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। जाम से बचने के लिए लोगों ने शहर की गलियों का सहारा लिया। लेकिन, कुछ ही देर में उसमें भी भीषण जाम लग गया। स्थिति ऐसी बन गई कि न तो लोगों को आगे बढ़ते बन रहा था और न ही पीछे लौटते। सबसे ज्यादा दिक्क्त अभ्यर्थियों को हुई, क्योंकि पेपर देने के बाद सभी लोग घर पहुंचने के लिए रोडवेज और निजी बसअड्डों की और निकल पड़े, पर जाम में फंसकर घंटों परेेशान होते रहे। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे। यातायात समान्य होने पर शहरवासियों से लेकर गैर जिलों से पेपर देने आए अभ्यर्थियों को राहत मिली।
विज्ञापन

-
ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल
शहर में जाम न लगे इसकी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है। मगर, लापरवाही की वजह से नगर की हर सड़क पर जाम लग गया। शहर के मुख्य चौराहों से ट्रैफिक गार्ड नदारद दिखे, जिससे आड़े तिरछे जिससे जैसे बन पड़ा सड़क पर अपने वाहन घुसाता चला गया। इसके अलावा सड़कों के किनारे आडे तिरछे खड़े दो और चार पहिया वाहन ने भी जाम को बढ़ाने में मदद की। अस्पताल से लेकर जेल रोड पर रोजाना की तरह सड़क किनारे अवैध रूप से तमाम वाहन खड़े रहे। इससे एंबुलेंस से जिला एवं महिला अस्पताल आने वाले मरीज जाम में फंसकर परेशान होने को मजबूर हुए। उधर, सदर चौराहे से लेकर हमदर्द चौराहे तक करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा, जहां एक के पीछे एक कारें ही दिखाई दीं, जिससे यह साबित हुआ कि परीक्षार्थियों को लेकर यातायात विभाग ने कोई तैयारी नहीं की थी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे ही है। वैसे भी ज्यादातर चौराहों से अक्सर ट्रैफिक गार्ड ही नदारद रहते हैं।
--
मंगलवार को पीईटी के पेपर में 16 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए, जिससे सड़कों पर भीड़ उमड़ी। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्लानिंग के अनुसार प्रमुख मार्गों व चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस लगाई गई, लेकिन सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा सकती थी। इसलिए सभी मार्गों पर भीड़ की स्थिति बनी रही, लेकिन कहीं जाम नहीं लगने दिया गया।
विज्ञापन

-सूर्यमणि यादव, यातायात निरीक्षक

अस्पताल रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें