भूख ने बचाई मजदूरों की जान
पानी टंकी के पास पांच मजदूर काम कर रहे थे, जिनको दोपहर को भूख लगी। ये मजदूर राजू मिश्रा, मोहन कुमार, अंकित कुमार, लवकुश और पेरू आम के बाग में खाना खाने चले गए। मजदूर भोजन कर ही रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। गनीमत रही कि मजदूर घटनास्थल से दूर थे। टंकी के पानी से गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार नीरज ने कहा कि ऊपर का टैंक स्टील बाल का था। पहली बार उसमें पानी भरा गया था, जिसका ब्लेंडर अचानक फट गया। यह कैसे फटा इसकी जांच कराई जा रही है। जबकि नीचे का पूरी तरह हिस्सा सुरक्षित है। जांच के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है। जांच के लिए शासन की टीम आएगी।