फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हो गया इजहार-ए-इश्क, रोज-डे पर सौ रुपये में बिका गुलाब

विज्ञापन
दुकान पर आकर्षण का केंद्र रहा पीला गुलाब - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्यार के सप्ताह के रूप में मनाए जाने वाले वेलेंटाइन वीक की सोमवार को रोज-डे के साथ शुरुआत हो गई, लेकिन मुहब्बत के खु़मार पर इस बार महंगाई भारी पड़ी। कोरोना संक्रमण काल में इजहार-ए-इश्क के लिए युवाओं को इस बार ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ी, क्योंकि सोमवार को स्टिक वाला गुलाब 40 से लेकर 100 रुपये तक में बिका, जबकि आम दिनों में इसकी कीमत चार से पांच रुपये होती थी।
विज्ञापन

सोमवार को रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इस दिन हर रंग के गुलाब की मांग रहती है। मगर, खासकर लाल गुलाब वह भी स्टिक वालों की ज्यादा। हालांकि इस बार रोज डे पर महंगाई की मार छाई रही। लाल गुलाब जहां 40 से 50 रुपये में बिका तो वहीं गुलाबी वाला 80 से लेकर 100 रुपये में। फूल विक्रेताओं का कहना है कि रोज डे पर कारोबार बेहतर होने की उम्मीद थी, लेकिन महंगाई पर सब पानी फेर दिया। हालांकि वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे को लेकर लाल रंग के अलावा गुलाबी के गुलदस्ते तैयार किए थे, लेकिन कोई खरीदने ही नहीं आया। हां, स्टिक वाले लाल गुलाब जरूर बिके वह भी गिनती के।
विज्ञापन

गुलाब क ीमत
सामान्य लाल 10 रुपये
स्टिक वाला 40 से 50
स्टिक वाला गुलाबी 80 से 90
पीला गुलाब 80 से 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें