आश्रम में बुजुर्ग को सम्मानित करते डीएम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को जागरूकता गोष्ठी हुई। इसका उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, समाज के सम्मानित सदस्य हैं। इनकी आवश्यकताओं और समस्याओं का निराकरण करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने सेहत महकमे के लोगों को बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि घर के बच्चों और युवाओं की जिम्मेदारी है कि बुजुर्गों को अकेला न छोड़कर उनका ख्याल रखें। बुजुर्गों के अनुुभव से हमें ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।
कार्यक्रम के नोडल एवं एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का वातानुकूलित वार्ड, विशेषज्ञ डॉक्टर शिखर बाजपेई, फिजियोथेरेपिस्ट एवं स्टाफ नर्स मौजूद हैं। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ल ने बुजुर्गों में होने वाली मानसिक बीमारियों की तो समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु ने योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने एनसीडी सेल की ओर से फल एवं खाद्य सामग्री पैकेट एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से वस्त्र बुजुर्गों को दिए। डॉ. रविंद्र शर्मा ने वृद्धाश्रम को एक गरम पानी का गीजर दिया। इनरव्हील क्लब एवं रेडक्रॉस सोसाइटी ने बुजुर्गों को तौलिए दिए। वृद्धरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखर बाजपेई, संस्था प्रभारी एसबी सिंह, डॉ. राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, अतुल पांडे, विवेक मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय वीरसिंहपुर की प्रधानाचार्य अर्चना चौधरी ने बुजुर्ग सकीना, रामभरोसे, राम प्रमोद को पानी बोतल, शॉल देकर सम्मानित किया।
मोहम्मदी। क्षेत्र में संविलियन विद्यालय रविंद्र नगर मियांपुर कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ जगन्नाथ यादव विशिष्ट अतिथि प्रधान पति प्रशांत ढाली रहे।
इस मौके पर गांव के आधा दर्जन से अधिक बुजुर्गों को अंग वस्त्र भेंट कर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका शिल्पी भसीन के सहयोग से सभी बुजुर्गों को भोजन कराया गया।इस अवसर पर अध्यापक शकील अहमद, लवनीश बल्लभ, साहब लाल एवं दिनेश मिथुन ढाली ने मिठाई बांटी। प्रधानाचार्य सुरजन मंडल ने सभी का आभार जताया।