फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंशीबेली में लगाया गया एक और पिंजरा, दो कैमरे भी बढ़ाए

विज्ञापन
पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा ( लखीमपुर खीरी)। धौरहरा वन रेंज के चकदहा और साहबदीन पुरवा गांव में दो बच्चों को मार डालने वाला तेंदुआ बुधवार की रात भी घाघरा नदी की तलहटी में चहलकदमी करता देखा गया। वन विभाग ने बंशीबेली में एक पिंजरा व दो कैमरे और बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

तेंदुए के पगमार्क देखकर बंशीबेली गांव में मंगलवार को वन विभाग ने एक पिंजरा बहराइच के मूर्तिहा वन रेंज से लाकर लगाया था, जिसमें बकरी भी बांधी थी, लेकिन तेंदुआ वन विभाग को चकमा देकर बकरी उठा ले गया था। वन विभाग ने एक और पिंजरा मंगवाकर उसे बंशीबेली के पास लगाया है। उसमें बकरी बांधी गई है। साथ ही नाइट विजन जीपीएस से लैस कैमरे भी लगा दिए गए हैं। वन विभाग को उम्मीद है कि इस बार तेंदुआ जरूर पकड़ा जाएगा। वन विभाग तेंदुआ पकड़ने के लिए करीब बीस दिन से कोशिश कर रहा है लेकिन उसके हाथ अब भी खाली हैं। बता दें कि तेंदुए ने चकदहा गांव के चमारनपुरवा में पुतान के 12 वर्षीय पुत्र बृजेश को मार डाला था। पखवाड़े भर शांत रहने के बाद साहबदीन पुरवा गांव में पिता को खाना देने गए 13 वर्षीय चंदन को भी हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि बंशीबेली एरिया में दो पिंजरे और दो अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। उम्मीद है कि इस बार तेंदुआ जरूर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें