फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिकायतों को जल्द निपटाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की हिदायत

Wed, 11 Jun 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में लोगों की शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान 38 प्रार्थनापत्र मिले। इनमें महिला उत्पीड़न व अन्य पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने महिला बंदीगृह और आकांक्षा स्टोर का भी निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करके महिला सशक्तीकरण की कवायद में सुधार के सुझाव भी दिए। सुजीता कुमारी ने सदर ब्लॉक में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होकर आशा और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।
बेहजम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, महिला मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा दवाओं की उपलब्धता जैसी अहम बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन



इस जनसुनवाई और निरीक्षण के दौरान डीपीओ लवकुश भार्गव, सीएमएस (महिला) डॉ. ज्योति मल्होत्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी शुभम सिंह, महिला थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा और काउंसलर कय्यूम जरवानी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें