पलिया के इंडियन एकेडमी में कैडेट्स से जानकारी लेते डिप्टी कैंप कमांडर। स्रोत : आयोजक
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में 26 यूपी बटालियन लखीमपुर के चल रहे शिविर में आठवें दिन लखनऊ ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल पीके त्रिपाठी ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने शिविर कमांडेंट कर्नल चित्रसेन से जानकारियां हासिल करने के साथ ही हाे रहीं गतिविधियों व अभ्यास के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि एनसीसी में प्रशिक्षण न केवल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है, बल्कि देश सेवा के लिए भी तैयार करता है।
उन्हाेंने अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने और एनसीसी के आदर्शों को अपनाने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। कर्नल चित्रसेन ने भी इस शिविर के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं और किस तरह से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसके बारे में भी बताया। यहां बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद