फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाकामी प्रशासन की... जान देकर खामियाजा भुगता मासूमों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन आखिरकार बड़े हादसे का सबब बन ही गए। प्रशासन की नाकामी का खामियाजा तीन बच्चों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। ओवरलोडिंग पर अगर पुलिस-प्रशासन ने पहले सख्ती दिखाई होती तो सोमवार शाम हुए हादसे को टाला जा सकता था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गन्ना खरीद केंद्रों से गन्ना भरे ट्रक ऐरा चीनी मिल जाते हैं। इन ट्रकों में क्षमता से अधिक गन्ना भरा जाता है। हालत ऐसी हो जाती है कि ट्रक की चेसिस तक चरमराने लगती है। सड़कों पर लहराकर चलते ये ट्रक लोगों के लिए जानलेवा बन जाते हैं।
सोमवार शाम गन्ना खरीद केंद्र देवीपुरवा से गन्ना लोड कर गोबिंद शुगर मिल ऐरा जा रहा ट्रक टेंगनहा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर तीन बच्चों आयशा, रूहान, महनून की मौत हो गई।
विज्ञापन

हाल ही में हुआ था हादसा ः अभी कुछ दिन पहले ही अधिवक्ता मूलचंद मिश्रा और विनीत कुमार पर ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक से फांदी गिर गई थी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सीओ धौरहरा प्रीतमपाल सिंह ने सभी ट्रक संचालकों की बैठक करके ओवरलोड गन्ना न भरने की हिदायत भी दी थी। इसके बाद भी ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सीओ धौरहरा प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का चालान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें