फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के उद्योग वाणिज्य संघ ने बनकटी रेंजर पर लगाए अवैध वसूली करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां(लखीमपुर खीरी)। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ ने बनकटी रेंजर पर कोयला व्यवसाइयों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए यूपी के मुख्यमंत्री, वन मंत्री समेत काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को पत्र भेजा है। इसमें रेंजर पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। हालांकि रेंजर ने आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन

कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्पराज कुंवर ने यूपी के मुख्यमंत्री, वन मंत्री समेत काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि नेपाल के व्यवसायी भारत के विभिन्न शहरों से कोयला धनगढ़ी, नेपाल मंगवाते हैं। इसमें वन विभाग का पूरा शुल्क जमा कर रसीद लेकर आते हैं। आरोप है कि एक जनवरी को एक वाहन कोयला लेकर धनगढ़ी आ रहा था। चालक के पास जमा शुल्क की सभी रसीदें भी थीं। आरोप है कि इसके बाद भी रेंजर ने रसीदों में कमी निकाल दी, जिसके बाद सभी कागज भी व्हाट्सएप पर मंगवाकर दिखाए। लेकिन रेंजर ने एक लाख की रसीद कटवाने की बात कही। अन्यथा पचास हजार रुपये की मांग की। पत्र में कहा गया है कि कोई भी कोयला लदा ट्रक बनकटी बैरियर के पास आता है तो उससे 20 हजार रुपये की मांग रेंजर द्वारा की जाती है। उधर, बनकटी रेंजर आलोक शर्मा ने बताया कि वाहन के चालक द्वारा जो प्रपत्र दिखाए गए वह सही नहीं थे। न ही प्रपत्र पर किसी के हस्ताक्षर थे। इसके कारण 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बाकी रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें