लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी 91 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें तीन बच्चे और दो बालक शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 314 हो गई है। फिलहाल तीसरी लहर में एक ही दिन में मिलने वाले संक्रमित मरीजों की अब तक यह सबसे बड़ी संख्या है। चिंताजनक स्थिति यह है कि ये संक्रमित जिले के अलग-अलग स्थानों से सामने आए। इसका मतलब संक्रमण तेज रफ्तार से अपना दायरा बढ़ा रहा है।
शुक्रवार की जांच रिपोर्ट में जिले में 91 लोग संक्रमित मिले। इसमें तीन बच्चे और दो बालक शामिल हैं। इससे पहले 12 जनवरी को 66 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पिछले दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को संक्रमण का हमला काफी तेज रहा है। इनमें स्वास्थ्य कर्मी सहित पुलिस कर्मी भी शमिल हैं। नोडल अफसर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता बताते हैं कि संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। ऐसे में लोगों को विशेष रूप से सावधान रहकर एहतियात बरतने की जरूरत है। सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1307 जांच रिपोर्ट मिली। इसमें कुल 91 लोग संक्रमित मिले। इसमें एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या 53 है। इसके बाद भी बाजार में लापरवाही बरती जा रही है।
मितौली : 16 स्वास्थ्यकर्मी मिले संक्रमित, दो दिन बंद रहेगी ओपीडी
मितौली। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी के 16 स्वास्थ्य कर्मी व तीन अन्य लोग संक्रमित मिले। अधीक्षक ने एहतियातन दो दिन के लिए ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है। मगर, कोविड जांच से लेकर वैक्सीनेशन और इमरजेंसी सेवा चालू रहेंगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आने वालों के संपर्क में आने वाले की भी जांच कराई गई है।
पलिया में मिले 21 संक्रमित
पलियाकलां। शुक्रवार की जांच रिपोर्ट में नगर व सीमा क्षेत्र में 21 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें मोहल्ला पठान दो में तीन, बाजार प्रथम में दो एवं कृष्णानगर, अहिरान प्रथम, इंद्रानगर आदि मोहल्लों में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नगला गांव में एक व एसएसबी के दस जवान संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सभी को ट्रेस कर होम आइसोलेशन कराकर दवाएं दी जा रही हैं। वहीं जो लोग इनके संपर्क में आए हैं उनकी भी जांच होगी। वहीं जिन मोहल्लों में संक्रमित मिले हैं वहां पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
सीएचसी एवं कोतवाली फरधान में भी मिले संक्रमित
फरधान। फरधान थाने के पैरोकार और सीएचसी करी एक स्टाफ नर्स व आया संक्रमित मिले हैं। अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि तीनों को दवा किट देकर होम आईसोलेट कर दिया गया गया है। इनकी एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फरधान थान के पैरोकार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन्हें भी होम आइसोलेट कर दिया गया है।
सिकंद्राबाद : बैंक मैनेजर मिले संक्रमित
सिकंद्राबाद। शुक्रवार को कोरोना जांच की आई रिपोर्ट में बेहजम स्थिति एक बैंक के मैनेजर संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बैंक मैनेजर के पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक स्टाफ सहित 25 लोगों की जांच हुई।
शुक्रवार को मिले संक्रमित- 91
एक जनवरी से अब तक संक्रमित- 314
कुल होम आइसोलेशट- 139
स्वस्थ हुए- 18
कोरोना से मौत- दो