फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से खर्च के मामले में कई विधायक पीछे

Thu, 15 Jan 2015 06:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में सिर्फ ढाई माह बचे हैं। विकास की गंगा बहाने के वायदों पर अमल बेहद ढीला रहा है। प्रत्येक विधायक को हर साल विधायक निधि मद में 1.5 करोड़ रुपये आवंटित होते हैं, जिसे खर्च करने के मामले में कई विधायक पीछे हैं। खासकर बसपा विधायक निधि उपयोग के मामले में सपा विधायकों से काफी पीछे रह गए हैं। हालांकि भाजपा से विधायक रहे अजय मिश्र टेनी दो वर्ष के कार्यकाल में खर्च करने के मामले में अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की आठ विधानसभाओं में पांच विधायक सत्तारुढ़ दल के हैं, जबकि तीन विधानसभाओं पर बसपा का कब्जा है। इसके अलावा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बसपा के हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में विधानसभा पलिया से बसपा विधायक रोमी साहनी ने 20.538 लाख से पांच, गोला से सपा विधायक विनय तिवारी ने 132.239 लाख से 21 कार्य, श्रीनगर से सपा विधायक रामसरन ने 115.696 लाख से 11 कार्य, धौरहरा से बसपा विधायक शमशेर बहादुर ने 10.184 लाख से एक कार्य कराया है। सदर से सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा ने 15 कार्यों पर 108.626 लाख खर्च किए हैं। कस्ता से सपा विधायक सुनील लाला ने 99.977 लाख से 13 कार्य कराए हैं। मोहम्मदी से बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने तीन कार्यों पर 41.951 लाख खर्च किए हैं। इसी तरह बसपा से एमएलसी आरएस कुशवाहा ने 25 कार्यों पर 148.386 लाख खर्च किए हैं। विधायकों के कुछ प्रस्ताव पेंडिंग भी हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की माने तो प्रस्तावों का सत्यापन कराने के साथ ही अप्रूवल किए जा रहे हैं।
परियोजना निदेशक डीआरडीए डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि किसी के भी प्रस्ताव पेंडिंग नहीं हैं। जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उन पर काम कराया जा रहा है। कभी कभार तकनीकी कारणों के चलते प्रस्तावों में संशोधन कराया जाता है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों में व्यय धनराशि (लाख में)
नाम विधायक        2012-13           2013-14
रोमी साहनी          149.68             150.01
अजय मिश्र टेनी     138.006           161.066
विनय तिवारी        148.654            149.769
रामसरन              086.207            213.668
शमशेर बहादुर       008.231             119.786
उत्कर्ष वर्मा          122.093             169.665
सुनील लाला         118.243             181.33
बाला प्रसाद अवस्थी 000.00              297.199
आरएस कुशवाहा    075.475              144.797
निघासन विधायक का नहीं खुला खाता
विधानसभा निघासन से तत्कालीन विधायक अजय मिश्र टेनी के 2014 में सांसद चुने जाने पर यह सीट रिक्त हो गई थी। सितंबर में कराए गए विधानसभा उपचुनाव में सपा के कृष्ण गोपाल पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पांच प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन धनराशि आवंटित नहीं हुई है।
विधायक रोमी ने विद्युतीकरण पर किया खर्च
पलिया विधायक रोमी साहनी ने अपनी निधि की अधिकतर धनराशि गांवों के विद्युतीकरण पर खर्र्च की है। वहीं मोहम्मदी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भी अपनी निधि का अधिकतर पैसा स्कूल-कॉलेजों को अनुदान के तौर पर दिया है। सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, गोला और श्रीनगर विधायक ने अन्य कार्यों के साथ ही इलाज के लिए पैसा खर्च किया है। इसी तरह अन्य विधायकों ने स्कूलों को अनुदान के अलावा रपटा पुल, खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग आदि पर खर्च किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें