फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं पर भारी पड़ रही शीत लहर

Thu, 15 Jan 2015 06:28 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों से चल रही शीतलहर पशुओं पर भारी पड़ रही है। जानवर इन दिनों सर्दी जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। विशेषकर छोटे पशु इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में उनके बचाव को लेकर पशुपालक चिंतित नजर आ रहे हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है यदि इस मौसम में उनकी सावधानी से देखभाल न की गई तो बीमारियां उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पशु अस्पताल के पशु चिकित्सक डॉ. रविकांत वर्मा का कहना है कि सर्दी के मौसम में पशुओं के रखरखाव में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। इन दिनों छोटे पशु सर्दी जनित बीमारियों हाइपोथर्मिया, निमोनिया और डायरिया की चपेट में आ जाते हैं।  इनके बचाव के उपाय सरल हैं। बीमार होने पर पशुओं में रोग के लक्षण आसानी से दिख जाते हैं।
पशुओं में सर्दी जनित बीमारियों के लक्षण
पशु के शरीर के तापमान में लगातार गिरावट आना, सुस्त हो जाना, चलनेे-फिरने में दिक्कत महसूस होना, चारा खाना बंद करना और जुगाली करना छोड़ देना।
सर्दी जनित बीमारी से पशुओं के बचाव के उपाय
सर्दियों के मौसम में पशुवाड़े के दरवाजे और खिड़कियों पर टाट के पर्दे डाले, फर्श पर गन्ने की पत्ती या पुआल का बिछावन डालें, ताजे पानी और हरे चारे के साथ ही हल्का सुपाच्य भोजन दें, धूप निकलने पर अवश्य बिठाएं, पशु के शरीर पर टाट की झाल बनाकर उसे ढकें। फर्श पर पड़ी बिछावन को दो-तीन दिन के अंतराल में बदलें।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह
इन दिनों पशुपालकों को पालतू पशुओं की सर्दी जनित बीमारियों से सतर्क रहना चाहिए। खासकर छोटे पशुओं का बीमारियों से बचाव करना चाहिए। बीमारी के लक्षण दिखने पर पशु चिकित्सालय में आकर पशुओं का इलाज करवाएं। गांवों में घूम रहे नीम हकीमों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. रविकांत वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, बांकेगंज-खीरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें