पलिया तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। भाजपा पर पैगंबरे इस्लाम पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। तहसील में पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई को रात साढ़े नौ बजे एक टीवी चैनल पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने बहस करते हुए अभद्र टिप्पणी की।
इससे मुस्लिम समुदाय के लोग काफी आहत हैं और उनमें भारी रोष है। टिप्पणी करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान तहरीक-ए-तादार-ए ख्तम-ए-नबूवत के बैनर तले भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। संवाद