फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्कूल की जांच शुरू

Tue, 04 Apr 2017 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


ग्राम पंचायत की भूमि पर बिना पंजीकरण चल रहा था स्कूल 
ग्राम पंचायत ग्रंट 10 के मजरा बांकेपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से चल रहे प्राइमरी स्कूल के मामले की जांच शुरू हो गई है। एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई। जांच में यह साफ हो गया है कि स्कूल अवैध रूप से पंचायत की जमीन पर चल रहा है, इसका कोई पंजीकरण नहीं है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बांकेपुर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से पॉलीथिन डालकर एक प्राइमरी स्कूल का संचालन किया जा रहा है। अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में खेत किनारे छप्पर के नीचे चल रहा स्कूल शीर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि उस समय चुनाव की व्यस्तता के कारण मामले की जांच नहीं कराई जा सकी थी। सरकार बदलते ही इस गंभीरता से लिया गया। एसडीएम ने सोमवार को राजस्व कर्मियों की टीम भेजकर इसकी स्थलीय जांच कराई। स्थलीय जांच के लिए मौके पर पहुंची राजस्व कर्मियों की टीम में शामिल कानूनगो वेद प्रकाश श्रीवास्तव और लेखपाल रजनीश सिंह ने अभिलेख और नक्शे का मिलान करने के बाद पाया कि स्कूल ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से चल रहा है। टीम ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम गोला को सौप दी है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट मिल गई है। शिक्षा विभाग में स्कूल का कोई पंजीकरण नहीं है। स्कूल में अप्रशिक्षित शिक्षक/ शिक्षिकाएं पढ़ा रहे हैं। इस मामले में स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम ने अभिभावकों से बच्चों का दाखिला गांव के निकट सरकारी प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर, पसियापुर या बांकेगंज में करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें