फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रात में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी का अवैध खनन

Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के मकनपुर में मिट्टी निकालकर खेत को बनाया गया तालाब। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। फरसहिया के अलावा मकनपुर में रात के अंधेरे में माफिया खेतों को खोदकर तालाब में तब्दील कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि माफिया अपने क्षेत्र में आदमी लगाते हैं, जो आगे-आगे चलकर रास्ता साफ होने की बात फोन पर बताते रहते हैं। इसके बाद तेज रफ्तार में फर्राटा भरती हुईं ट्रैक्टर-ट्राॅलियां निकलती हैं। रात 12 बजे से सुबह छह बजे से पहले ही यह काम कर लिया जाता है। रात भर सिंगहिया समेत अन्य जगहों पर मिट्टी डालने का कार्य होता रहता है। इस बारे में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी लेखपालों से इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी। खेतों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें