फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने जांबाज दरोगा और दो सिपाहियों को किया पुरस्कृत

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पु‌‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिंदगी मौत से जूझ रही एक महिला को खून देकर जिंदगी बचाने के लिए थाना फरधान के दरोगा योगेश कुमार शंखधार और जान की बाजी लगाकर नहर में डूब रही युवती को बचाने वाले थाना खीरी के दो सिपाहियों रघुवीर प्रसाद और रामवृक्ष को आईजी लखनई ए सतीश गणेश ने प्रशस्त्रि पत्र और ढाई-ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया है। 
विज्ञापन

बतादें कि 18 सितंबर को शारदा नहर में बह रही थाना इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर) की एक युवती को थाना खीरी के सिपाही रघुवीर सिंह और रामवृक्ष ने गश्त के दौरान जान की परवाह किए बिना गांव अमृतागंज के पास सकुशल नहर से बाहर निकाला था। उधर 21 सितंबर को दहेज प्रताडना मामले की जांच के दौरान फरधान के दरोगा योगेश शंखधार जब पीड़ित महिला के बयान लेने अस्पताल पहुंचे तो उन्हें उसके गंभीर बीमार होने की जानकारी हुई। महिला को ब्लड की आवश्यकता थी। जिस पर दरोगा ने ब्लड डोनेट कर महिला की जिंदगी बचाई। जिस पर आईजी ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को ढाई-ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें