बजुआ। बोझवा मटेहिया के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों के खेत रेलवे लाइन के पार दूसरी तरफ हैं। लेकिन, जब से रेलवे लाइन बनी है तब से वह लाइनपार करके खेतों में काम करके चारा अनाज आदि लाते रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अब रेलवे ने गांव के सामने पड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को अपने घर के सामने लाइन पार खेत तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। खेत में काम करने व पशुओं के लिए चारा आदि लाने में उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, घर के सामने लाइन पार खेत तो दिखाई देते हैं, लेकिन उसमें नुकसान कर रहे जानवरों को भगाने के लिए दो किलोमीटर जाना पड़ता है। मांग है कि इस मानव रहित समपार फाटक को हम लोगों के लिए पूर्व की तरह खोला जाए। संवाद